फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख, लड़ाई में नहीं उतरे कांग्रेस और बसपा

Fri, 23 Oct 2026 11:48 AM IST
Sharukh Khan नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

मेरठ MLC चुनाव 2026 : मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान जारी है। इस सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर है। कांग्रेस और बसपा हिम्मत नहीं दिखा सकीं। निर्दलीय उम्मीदवार समीकरण बिगाड़ सकते हैं। स्नातक और शिक्षक चुनाव में 14 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर की भूमिका अहम होगी।
 
विज्ञापन
MLC Elections - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान जारी है। इसमें भाजपा के साथ सपा की साख दांव पर लगी है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच मुख्य टक्कर मानी जा रही है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी उनका समीकरण बिगाड़ सकते हैं। दोनों चुनाव में कुल 18 में से 14 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। कांग्रेस और बसपा इस बार मैदान में नहीं हैं।
विज्ञापन


एमएलसी मेरठ स्नातक चुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी गौतमबुद्ध नगर के हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल गाजियाबाद के रहने वाले हैं। बाकी 6 प्रत्याशी निर्दलीय हैं, जो मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर के रहने वाले हैं।

स्नातक सीट पर कुल 1.28 लाख मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक गाजियाबाद में 31169 मतदाता हैं। उसके बाद सहारनपुर में 24148 और मेरठ में 15510 मतदाता हैं। मुजफ्फरनगर में भी 13741, तो गौतमबुद्ध नगर में 12754 मतदाता हैं। इन जिलों के मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, शिक्षक चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी हैं। इनमें सपा के डॉ. नितिन तोमर हापुड़ जिले के रहने वाले हैं, जहां 3735 मतदाता हैं। जबकि गौतमबुद्ध नगर के श्रीचंद शर्मा भाजपा प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर में शिक्षकों के 13104 वोट हैं, जो मेरठ खंड के जिलों में सबसे अधिक हैं।

 

एमएलसी शिक्षक चुनाव में कुल मतदाता 54125 हैं। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत का दमखम भर रहे हैं। कांग्रेस व बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। गौतमबुद्ध नगर से शिक्षक सीट पर एक और प्रत्याशी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा है।

 

विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा परिणाम
पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा अपनी-अपनी पकड़ होने का दावा कर रही हैं। दोनों पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव की शुरुआत भी गौतमबुद्ध नगर से की है। ऐसे में एमएलसी चुनाव का परिणाम विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। साथ ही दोनों पार्टियों के दावों की भी हकीकत खोलेगा। ऐसे में सपा और भाजपा के प्रत्याशी व कार्यकर्ता जीत को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

एमएलसी स्नातक के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम पार्टी जिला
दिनेश कुमार गोयल भाजपा गाजियाबाद
प्रमेंद्र सिंह भाटी सपा गौतमबुद्ध नगर
डॉ. अमित कुमार जैन निर्दलीय मुजफ्फरनगर
दुष्यंत त्यागी निर्दलीय बागपत
सय्यद अकरम रजा निर्दलीय मेरठ
राहुल कुशवाहा निर्दलीय मुजफ्फरनगर
विक्रांत वशिष्ठ निर्दलीय मेरठ
विजय कुमार त्यागी निर्दलीय सहारनपुर

एमएलसी शिक्षक के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम पार्टी जिला
डॉ. नितिन तोमर सपा हापुड़
श्रीचंद शर्मा भाजपा गौतमबुद्ध नगर
डॉ. कुलदीप मलिक निर्दलीय गौतमबुद्ध नगर
तनुज गंभीर निर्दलीय गाजियाबाद
पंकज शर्मा निर्दलीय सहारनपुर
बाकर हुसैन निर्दलीय मुजफ्फरनगर
सुशील चौधरी निर्दलीय बागपत
डॉ. सुशील कुमार पुंडीर निर्दलीय सहारनपुर
स्वराज पाल दुहूण निर्दलीय बागपत
हरकेश सिंह निर्दलीय मुजफ्फरनगर
विज्ञापन

queries 1. मेरठ MLC चुनाव 2026 में भाजपा और सपा के उम्मीदवार कौन हैं?
2. मेरठ स्नातक चुनाव में कितने निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं?
3. मेरठ MLC चुनाव 2026 में कुल कितने मतदाता हैं?
4. मेरठ शिक्षक निर्वाचन चुनाव 2026 में किसके बीच मुकाबला है?
5. मेरठ MLC चुनाव में गाजियाबाद, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर में कितने वोटर हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें