फोटो
नोएडा (संवाद)। मीनल चौहान का अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के लिए चयन हुआ है। सेक्टर-168 की रहने वाली मीनल ने जिला स्तर से शुरुआत करने के बाद स्टेट स्तर पर भी अपने खेल का प्रदर्शन किया। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक गोरखपुर में हुई प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया, जिसके आधार पर राष्ट्रीय टीम के लिए चयन हुआ। मीनल ने गाजियाबाद की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चयन हासिल किया। जल्द ही वह राष्ट्रीय स्तर पर यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।