फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ शिविरों और प्रतिष्ठानों से 24 सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सावन में कांवड़ियों को शुद्ध आहार देने के लिए खाद्य विभाग सक्रिय है। विभाग ने कांवड़ शिविरों और प्रतिष्ठानों से 24 सैंपल जांच के लिए लिए हैं। करीब एक दर्जन टीमें जिलेभर के करीब दो दर्जन शिविरों में खाने की गुणवत्ता परख रही हैं। टीम खाने में उपयोग होने वाले रिफाइंड, तेल और मैदा की गुणवत्ता खुद चखकर जांच रही है। सेक्टर 14ए, सेक्टर 62 मॉडल टाउन, सेक्टर 51 और 44 के शिविरों में भी जांच हुई। यूपी सरकार ने कांवड़ियों की विशेष सुविधा और सुरक्षा के लिए टीमें लगाई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को आहार की सघन जांच में लगाया गया है। अन्य शहरों में मिलावट की आशंकाओं के कारण सरकार इस साल सख्त है। सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा ने बताया कि कमी पाए जाने पर जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें