ग्रेटर नोएडा। बीआरसी बिसरख में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बिसरख ब्लॉक के विभिन्न दिव्यांगता से ग्रसित कुल 141 बच्चों ने प्रतिभाग किया। 33 दिव्यांग बच्चों का मेडिकल प्रमाण पत्र हेतु चिन्हांकन किया गया। शेष बच्चों को जांच के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। ब्यूरो