सांसद ने कहा - जीटी रोड पर बनेगा, लोक निर्माण विभाग से मंजूरी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को घोषणा को कहा कि सिद्ध पीठ श्याम गिरी मंदिर, शास्त्री पार्क के सामने जीटी रोड पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनेगा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने इसके लिए 3,29,57,800 रुपये की मंजूरी दी है। यह मांग वर्षों से श्याम गिरी मंदिर से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं की थी, जिसे अब भाजपा सरकार ने हरी झंडी दे दी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने इस परियोजना में जानकर अड़चनें डालीं जबकि क्षेत्रीय विधायक ने भी बार-बार इसकी अनुशंसा की थी। भाजपा सरकार बनने के बाद वर्षों से लंबित विकास कार्यों को अब चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति दी जा रही है। केजरीवाल सरकार ने सिर्फ इसीलिए कई जनहित योजनाओं को रोके रखा क्योंकि वे भाजपा नेताओं की प्रस्तावित थीं। आगामी दो महीनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और इसके तुरंत बाद फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होगा। ब्यूरो