ऑटोमैटिक प्रिंटपोट में ओटीपी डालते ही मिलेगा प्रिंटआउट
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शारदा के छात्रों ने ऑटोमैटिक प्रिंटबोट की प्रदर्शित किया है। इसके एप्लीकेशन पर देश के किसी भी कोने से फाइल अपलोड की जा सकती है। प्रिंटबोट से प्रिंट निकालना भी काफी आसान है। इसके एप्लीकेशन पर पीडीएफ अपलोड करने के बाद पेमेंट करते ही एक ओटीपी मिलती है। जैसे ही ओटीपी मिले उसे प्रिंटबोट पर डालते ही प्रिंट आउट निकल आते हैं। एक बार में करीब 550 प्रिंट आउट निकाले जा सकते हैं।
दुश्मन के ठिकानों पर हमले की तैयारी में करेगा मदद
ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इनक्यूबेटेड स्टार्टअप, यूथ बज्ज ने एक अनूठा फ्री रोअम एक्सआर वारफेयर सिम्युलेटर विकसित की है, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस तकनीक का उपयोग करके सैनिक वास्तविक ऑपरेशन से पहले दुश्मन के ठिकानों पर हमले की तैयारी कर सकते हैं। सिम्युलेटर में 3डी 1:1 स्केल पर दुश्मन के ठिकानों का यथार्थवादी मॉडल तैयार किया गया है, जहां सैनिक सर्जिकल स्ट्राइक, 26/11 बंधक मुक्ति जैसे अभियानों का अभ्यास कर सकते हैं। यह सिम्युलेटर सैनिकों को एआई बॉट्स के साथ नए दुश्मन रणनीतियों का मुकाबला करने की ट्रेनिंग देता है, जिससे वह हर स्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। वहीं, गेमिंग क्षेत्र में यह सिम्युलेटर आर्केड्स में उपयोग किया जा रहा है। जो भारत को गेमिंग तकनीक में आत्मनिर्भर बना रहा है।