फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Trade Show: MRI रिपोर्ट डालते ही कैंसर सेल्स को पहचानेगा मेडी स्कैन, कुछ सेकंड में इलाज भी बताएगा ये डिवाइस

Sun, 29 Sep 2024 11:38 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

मे़डी स्कैन डिवाइस एक मिनट में ही कैंसर सेल्स की जानकारी उपलब्ध करा देगा। वहीं, मरीज को समय पर इलाज मिल सकेगा। इस डिवाइस में जैसे ही एमआरआई की रिपोर्ट स्कैन करेंगे। उसके एक मिनट के अंदर ही कैंसर सेल्स की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
up international trade show 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंसर की बीमारी से पीड़ित लोगों को अब जांच कराने में परेशान नहीं होना पड़ेगा। एडसिंक इनोवेट के फाउंडर दीक्षांत और अमन चौधरी ने मेडी स्कैन डिवाइस तैयार की है। उन्होंने इस डिवाइस का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किया है।

विज्ञापन


दीक्षांत कुमार ने बताया, कई बार पैथालॉजी में जांच कराने के बाद भी कैंसर सेल्स पकड़ में नहीं आते हैं। जांच में शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब मे़डी स्कैन डिवाइस एक मिनट में ही कैंसर सेल्स की जानकारी उपलब्ध करा देगा। वहीं, मरीज को समय पर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया, इस डिवाइस में जैसे ही एमआरआई की रिपोर्ट स्कैन करेंगे। उसके एक मिनट के अंदर ही कैंसर सेल्स की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

डॉक्टरों को मिलेगी मदद
अमन चौधरी ने बताया, कई बार मरीज के खून के थक्के जम जाते हैं। थक्के इतने रेयर होेते हैं कि डॉक्टरों की भी समझ से बाहर हो जाते हैं। मेडी स्कैन कुछ ही सेकंड में खून के थक्के से हुई बीमारी का इलाज बता देगा। मरीज जैसे ही डॉक्टर के पास जाएगा वह उसे स्कैन करेंगे। स्कैन करते ही सॉफ्टवेयर में अपलोड करेगा। हार्डवेयर मशीन लर्निंग से उसे इंटीग्रेट करेगा। इसके बाद मेडी स्कैन बता देगा कि इसके क्या क्या इलाज संभव है। इसके साथ ही एआई की मदद से विश्व में बीमारी से संबंधित तीन इलाजों की जानकारी भी दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमैटिक प्रिंटपोट में ओटीपी डालते ही मिलेगा प्रिंटआउट
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शारदा के छात्रों ने ऑटोमैटिक प्रिंटबोट की प्रदर्शित किया है। इसके एप्लीकेशन पर देश के किसी भी कोने से फाइल अपलोड की जा सकती है। प्रिंटबोट से प्रिंट निकालना भी काफी आसान है। इसके एप्लीकेशन पर पीडीएफ अपलोड करने के बाद पेमेंट करते ही एक ओटीपी मिलती है। जैसे ही ओटीपी मिले उसे प्रिंटबोट पर डालते ही प्रिंट आउट निकल आते हैं। एक बार में करीब 550 प्रिंट आउट निकाले जा सकते हैं।

दुश्मन के ठिकानों पर हमले की तैयारी में करेगा मदद
ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इनक्यूबेटेड स्टार्टअप, यूथ बज्ज ने एक अनूठा फ्री रोअम एक्सआर वारफेयर सिम्युलेटर विकसित की है, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस तकनीक का उपयोग करके सैनिक वास्तविक ऑपरेशन से पहले दुश्मन के ठिकानों पर हमले की तैयारी कर सकते हैं। सिम्युलेटर में 3डी 1:1 स्केल पर दुश्मन के ठिकानों का यथार्थवादी मॉडल तैयार किया गया है, जहां सैनिक सर्जिकल स्ट्राइक, 26/11 बंधक मुक्ति जैसे अभियानों का अभ्यास कर सकते हैं। यह सिम्युलेटर सैनिकों को एआई बॉट्स के साथ नए दुश्मन रणनीतियों का मुकाबला करने की ट्रेनिंग देता है, जिससे वह हर स्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। वहीं, गेमिंग क्षेत्र में यह सिम्युलेटर आर्केड्स में उपयोग किया जा रहा है। जो भारत को गेमिंग तकनीक में आत्मनिर्भर बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें