फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पदक विजेता छात्राओं को जेवर विधायक से सम्मान

Sun, 15 Nov 2026 06:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


यमुना सिटी (संवाद)। मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली कंपोजिट विद्यालय तिरथली की तीन छात्राओं को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। साथ ही प्रधानाध्यापक व कोच रौदास सिंह को बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पिछले साल आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा चंचल ने 200 और 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं कक्षा चार की छात्रा आलिया ने 100 मीटर दौड़ में दूसरे पर थी। कक्षा सात की छात्रा काफिया ने गोला फेंक प्रतियोगिता में दूसरे पर थीं। इस दौरान छात्राओं ने अपने विद्यालय के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग भी उठाई। उन्होंने विधायक को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें