दनकौर (संवाद)। किसान एकता महासंघ की ओर से रविवार को किसान आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्नीलाल भगत ने की। संचालन अरविंद सेक्रेटरी ने किया। इस दौरान रमेश कसाना, रामानंद कसाना, प्रवीण पहलवान, देवेंद्र सोमवंशी, अमित नागर, मास्टर इंद्रपाल सिंह, संजीव चौधरी, अजय कुमार, राजवीर अधाना, बृजेश मिश्रा, सावित्री देवी, आनंद मावी, मोनू गुर्जर, उषा तोमर, दीपक नागर, प्रदीप कसाना और जोगिंदर कसाना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।