फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लाइनमैन की मौत मामले में अब एमडी करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दादरी के धूम मानिकपुर में फाल्ट दुरुस्त करते समय हुुई विद्युत निगम के लाइनमैन रवि की मौत के मामले की जांच अब पश्चिमांचल जोन के प्रबंध निदेशक करेंगे। यूपीपीसीएल ने मामले में जांच के निर्देश जारी किए हैं। मामले में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी 23 फरवरी को फाल्ट दुरुस्त करने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन रवि कुमार की मौत हो गई थी। मामले में निगम के कुछ कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगे थे। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। जिसके बाद मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अभियंता रमेश कुमार कर रहे थे। जांच अधिकारी की ओर से सौंपी गई प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद चेयरमैन ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को सौंपी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें