दादरी । दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी के समीप बीडी लाइन में बुधवार की रात्रि के समय एक व्यक्ति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से काटकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की रात्रि में बीडी लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के दाहिने हाथ पर कृष्णा गोपाल नाम गुदा हुआ है। मृतक की पहचान करने के प्रयास में पुलिस लगी है। संवाद