फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमसीडी-इलेवन ने 29 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 में खेले गए आरबी संडे स्पेशल सीजन 23 के लीग मुकाबले में एमसीडी-इलेवन ने क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड को 29 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमसीडी-इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत चौहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली। लक्ष्य को हासिल करने उतरी क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड 20 ओवर में 142 रन ही बना सकी और 8 विकेट के नुकसान पर रुक गई। टीम की ओर से कपिल तोमर ने 42 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। अपनी अर्धशतकीय पारी के लिए प्रशांत चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें