फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी के स्कूल बनेंगे वर्ल्ड क्लास, तैयार हो रहा रोडमैप : आतिशी

विज्ञापन
विज्ञापन
-: शिक्षा मंत्री और मेयर शैली ओबरॉय ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए की बैठक
विज्ञापन


- शिक्षा निदेशालय व एमसीडी को शिक्षकों की अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की तर्ज पर दिल्ली नगर निगम के स्कूल भी वर्ल्ड क्लास बनेंगे। इसके लिए शिक्षा निदेशालय के साथ मिलकर दिल्ली नगर निगम के स्कूल काम करेंगे। इस पर बुधवार से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के लिए दोनों विभागों के एक्शन प्लान को जानने के लिए शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबराय ने बैठक की।
बैठक में मौजूद रहे निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती, शिक्षा सचिव अशोक कुमार सहित शिक्षा निदेशालय, एमसीडी व एससीईआरटी के अधिकारियों से शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरह एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग का रोडमैप तैयार करने की जरूरत है। इन ट्रेनिंग की मदद से शिक्षकों का आत्मविश्वास मिलेगा, उन्हें वर्ल्ड-क्लास एक्सपोजर मिलेगा जिससे वो अपने स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन दे सकेंगे।
विज्ञापन




बॉक्स::::::::::

बनाया जाए प्लान

मंत्री ने एससीईआरटी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए सत्र से दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों के लिए संयुक्त ट्रेनिंग का एक्शन प्लान बनाया जाए। साथ ही उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र के लिए एमसीडी और शिक्षा विभाग के स्कूल प्रमुखों के लिए जॉइंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। हर साल एमसीडी स्कूलों से लाखों बच्चे दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 6 में दाखिला लेते हैं, इन बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को समझने के लिए जरूरी है कि शिक्षकों का प्रोफेशनल और स्किल डेवलपमेंट हो।
विज्ञापन




बॉक्स:::::::::::

जॉइंट एक्शन ग्रुप जरूरी

मंत्री ने शिक्षा निदेशालय, एमसीडी और एससीईआरटी को साथ मिलकर एक जॉइंट एक्शन ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ये तीनों विभाग साथ मिलकर एक एक्शन ग्रुप बनाए जो बच्चों के लिए कंटेंट व करिकुलम डेवलपमेंट, असेसमेंट व शिक्षकों की ट्रेनिंग के क्षेत्र में संयुक्त रूप से काम करें। वहीं मेयर शैली ओबराय ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पिछले 8 सालों में शानदार बदलाव आए है। इन बदलावों से सीख कर हम कम समय में ही एमसीडी के स्कूलों को भी विश्वस्तरीय स्कूलों में तब्दील करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें