फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की जगह प्रवेश परीक्षा देने आया एमबीबीएस पास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की जगह प्रवेश परीक्षा देने आया एमबीबीएस पास गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। तीन लाख रुपये लेकर दोस्त की जगह मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) की प्रवेश परीक्षा देने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटना निवासी आरोपी रंजन एमबीबीएस पास है और फिलहाल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) से एमडी की पढ़ाई कर रहा है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने परीक्षा केंद्र आईआईएमटी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक की सूचना पर रंजन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में रंजन के दोस्त और उसके पिता पर भी कार्रवाई की जाएगी।
नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक, रंजन और उड़ीसा निवासी चिन्मय धर ने साथ-साथ एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। रंजन प्रवेश परीक्षा पास कर एमडी की पढ़ाई कर रहा है। वहीं चिन्मय पिछली बार प्रवेश परीक्षा पास नहीं कर पाया था। इसके चलते चिन्मय और उसके पिता ने रंजन को तीन लाख रुपये देकर उसकी जगह एमएस की एंट्रेंस परीक्षा देने के लिए तैयार कर लिया। बुधवार को जब रंजन परीक्षा देने पहुंचा तो परीक्षकों ने पड़ताल की। फोटो आदि का मिलान नहीं होने पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। रंजन ने मौके से भागने की भी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। पुलिस मौके पर पहुंचकर बॉयोमैट्रिक मिलान कराया। मिलान नहीं होने पर पुलिस ने रंजन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आरोपी रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ परीक्षा केंद्र नियंत्रक की ओर से केस दर्ज कराया गया है। आरोपी दोस्त की जगह तीन लाख रुपये लेकर प्रवेश परीक्षा देने आया था। इस साजिश में आरोपी के दोस्त का पिता भी शामिल हैं। उन दोनों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - बलजीत सिंह, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें