फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: MBA छात्रा ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, सुरक्षाकर्मियों ने परिवार को जगाया तो हुई मौत की जानकारी

Tue, 10 Mar 2026 10:57 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। 
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में 13वीं मंजिल से कूदी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्थित गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी में मंगलवार को एमबीए की छात्रा ने फ्लैट की बालकनी की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शिविका ठकराल (25) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मोहाली से कर रही थी एमबीए
पुलिस के अनुसार विनय ठकराल परिवार के साथ शेरोन टावर गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में रहते हैं। उनकी पुत्री मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही मोहाली में नौकरी भी करती थी। वह होली की छुट्टी पर घर आई थी। सोमवार रात सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए थे। 

गार्ड ने दी परिवार को जानकारी
मंगलवार सुबह उन्हें गार्डों के माध्यम से जानकारी मिली कि पुत्री शिविका ठकराल ने आत्महत्या कर ली है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  

सीसीटीवी खंगाली रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। परिजन आत्महत्या का कारण भी नहीं बता सके हैं। पुलिस ने परिजन और पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई है। साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

परिवार ने नहीं दी शिकायत
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि मामले में परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें