नोएडा। शहर के मयंक यादव ने दिल्ली में आयोजित स्टेट ताइक्वांडों चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। यह चैंपियनशिप नई दिल्ली स्थित त्यागराज इनडोर स्टेडियम में 21 से 23 अगस्त तक हुई थी। कोच धर्मपाल यादव ने बताया कि इसमें सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों ने हिस्सा लिया था। सेक्टर-119 स्थि द मिलेनियम स्कूल की ओर से सर्फाबाद निवासी मयंक यादव ने 40 किलोग्राम बॉडीवेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। ब्यूरो