फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप भाटी का शूूटर माया त्यागी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2019 02:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
माया त्यागी गिरफ्तार - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-90 में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ माया त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। फेज-दो पुलिस ने क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम-1 और 2 के साथ बृहस्पतिवार सुबह हुई मुठभेड़ के दौरान माया त्यागी के दोनों पैर में दो गोलियां लगी हैं। मुठभेड़ के दौरान माया का साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लूटी हुई रिवाल्वर और बाइक बरामद की है। माया, रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग का मुख्य शूटर है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद से लेकर गौतमबुद्घनगर में वह कई वारदात को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माया किसी वारदात को अंजाम देने के लिए नोएडा में बिना नंबर की बाइक पर फेज-दो क्षेत्र में देखा गया है। एसपी सिटी सुधा सिंह, सीओ दिनेश कुमार, फेज-दो इंस्पेक्टर फरमूद अली पुंडीर और स्वाट टीम वन के रामफल सिंह और शावेज खान व क्राइम ब्रांच छानबीन में जुए गए। सेक्टर-90 के पास इलाबास की ओर से एक बाइक पर दो बदमाशों को देखा गया।

पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। बाइक पर सवार एक बदमाश तो फरार होने में कामयाब हो गया। लेकिन दूसरे बदमाश को पुलिस ने घेर लिया और आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी। मगर उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के दोनों पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से बाइक और रिवाल्वर बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान छपार मुजफफरनगर निवासी अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी रूप में बताई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं के 14 मामले दर्ज हैं और छपार का हिस्ट्रीशीटर भी है।

रॉबिन त्यागी गैंग का भी मुख्य शूटर है माया
अमन उर्फ माया त्यागी ने मुजफ्फरनगर में हत्या समेत कई बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। रॉबिन त्यागी की आपसी रंजिश के कारण माया त्यागी उसके साथ मिलकर गैंग चलाने लगा। रॉबिन की दोस्ती रणदीप भाटी से हो गई। वहां से पुलिस से बचने के लिए माया त्यागी रणदीप की शरण में आ गया और यहां पर गोपनीय तरीके से रहने लगा। वह कई साल तक रणदीप गैंग के साथ काम करता रहा। शार्प शूटर होने के कारण रोबिन और रणदीप भाटी गैंग में माया की खासी पूछ थी। तीन साल पहले सेक्टर-गामा में हुए देवेंद्र भाटी और झुम्मनपुरा निवासी ठेकेदार हत्याकांड या जुनपत में हुए डबल मर्डर राजकुमार शर्मा व गनर की हत्या में माया की अहम भूमिका थी। माया लूटपाट नहीं करता है और सुपारी लेकर या फिर दोस्तों के साथ गैंग चलाने के लिए हत्या करता था।

अमित कसाना के आने की मिली थी सूचना
पुलिस पिछले काफी दिन से रणदीप भाटी गैंग के बदमाश अमित कसाना की तलाश में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार को उन्हें अमित कसाना के नोएडा आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने इतनी भारी संख्या में फोर्स लगाकर उसे घेरने की योजना बनाई थी। अमित पर 50 हजार का इनाम है और रणदीप व कुलवीर के जेल में जाने के बाद अमित ही गैंग को चला रहा है।

गौतमबुद्घ नगर में गैंगवार से जुडे़ बदमाश हो या किसी भी अन्य गतिविधि से उनको जिले में नहीं रहने दिया जाएगा। बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना ही लक्ष्य है।- वैभव कृष्ण,एसएसपी गौतमबुद्घ नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें