फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्यार का ये बंधन, सात जन्मों तक रहे अटूट

विज्ञापन
करवा चौथ के लिए तैयार हुई सुहागिन महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पछवादून में करवा चौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु के लिए की कामना की।
विज्ञापन

सोलह श्रृंगार कर चौथ माता और गणेश पूजन किया। शाम को चौथ माता की कथा सुनी। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से अन्न और जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने स्नान ध्यान कर व्रत का संकल्प लिया। महिलाएं दोपहर से माता को भोग लगाने के लिए पकवान बनाने की तैयारी में जुट गई। नवविवाहित महिलाओं में व्रत के लिए खासा उत्साह रहा। वह कभी ससुरालियों तो कभी मायके वालों से व्रत के नियमों की जानकारी लेती रहीं।
विज्ञापन

शाम को महिलाओं ने चौथ माता की कथा सुनी। उसके बाद शृंगार करने की तैयारी में जुट गई। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ उमड़ती रही। चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाओं ने उन्हें जल चढ़ाकर और पति की आरती के बाद व्रत का पारण किया। पतियों ने पत्नियों को उपहार भेंट किए। महिलाओं ने पति और अन्य महिलाओं के साथ जमकर सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


सेलाकुई नगर के मेन बाजार, हरिपुर, जमनपुर, कैनाल रोड, बायांखाला आदि क्षेत्रों में करवा चौथ धूमधाम के साथ मनाया गया। बायांखाला स्थित मंदिर प्रांगण में सुहागिनों ने पूजा की। रात में चंद्रमा के दर्शन व अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें