नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आरबी संडे स्पेशल सीजन-23 के लीग मुकाबले में मेवरिक्स इलेवन ने क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम की ओर से बलराम यादव ने 41 रन की उपयोगी पारी खेली। जवाब में मेवरिक्स इलेवन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 150 रन बनाकर मैच जीत लिया।कुनाल अशोक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।