ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले गए सेंचुरियन कप सीजन-10 के लीग मुकाबले में रॉयल मावेरिक्स-11 ने ड्रीमविले टाइगर्स को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीमविले टाइगर्स ने तीन विकेट पर 227 रन बनाए। मनीष ने 103 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि उमेश नागर ने एक विकेट लिया। जवाब में रॉयल मावेरिक्स-11 ने चार विकेट खोकर 228 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। गौरव शर्मा ने 63 रन की अहम पारी खेली। ड्रीमविले टाइगर्स की ओर से सौरभ दुबे ने दो विकेट हासिल किए। गौरव शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।