फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गो गोल्ड नॉलेज कप 2026 में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-चाइल्ड पीजीआई में इंटर-कॉलेज पोस्टग्रेजुएट क्विज प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से बचपन के कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गो गोल्ड नॉलेज कप 2026 का आयोजन किया गया। इंटर-कॉलेज पोस्टग्रेजुएट क्विज में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के पीजी छात्रों ने हिस्सा लिया। स्क्रीनिंग राउंड के बाद चार टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में छह राउंड हुए, जिसमें कैंसर की पहचान, जांच, उपचार, इमरजेंसी और रैपिड फायर से जुड़े सवाल पूछे गए। कड़े मुकाबले में नई दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की टीम विजेता रही। टीम में डॉ. मिताली महावर और डॉ. आरुषि बंसल शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजीआईसीएच के निदेशक प्रो. अरुण कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

अधिकांश कैंसर इलाज योग्य-
मुख्य अतिथि डॉ. रवि मेहरोत्रा ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञों की त्वरित पहचान और मल्टीडिसिप्लिनरी देखभाल से इलाज के परिणाम बेहतर हो सकते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. नीता राधाकृष्णन ने कहा कि बचपन के अधिकांश कैंसर इलाज योग्य हैं, लेकिन जांच में देरी चुनौती बनी हुई है। इस मौके पर डीन प्रो. डीके सिंह, एमएस डॉ. आकाश समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें