फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निपुण एसेसमेंट में सरल रहे गणित और भाषा के प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण एसेसमेंट में सरल रहे गणित और भाषा के प्रश्न
विज्ञापन

- 88 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, बिसरख में सबसे कम रही उपस्थिति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के 511 परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नेट) परीक्षा में 38508 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन कक्षा चार से आठ के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। गणित और भाषा के सरल होने के कारण अधिकतर विद्यार्थियों को जवाब देने में दिक्कत नहीं हुई। जिले के चारों ब्लॉकों में कुल 88 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

छात्रों को गणित और भाषा के 20 प्रश्नों का जवाब डेढ़ घंटे में देना था। विद्यार्थियों ने परीक्षा एक घंटे में ही पूरी कर ली। बिसरख ब्लाक में 85.2 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दनकौर ब्लाक में सबसे अधिक 90.6 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन कक्षा एक से तीन के छात्रों की हुई परीक्षा में 83 प्रतिशत छात्रों ने भाग लिया था। पिछले सत्र की तुलना इस बार ओएमआर शीट भरने में भी दिक्कत नहीं आई। जिला स्तरीय टॉक्स फोर्स ने विद्यालयों में निरीक्षण कर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि माॅक टेस्ट होने की उन्हें पहले से ही जानकारी थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने उच्च प्राथमिक स्कूल तुगलपुर सहित कई स्कूलों का निरीक्षण किया। प्रत्येक स्कूल में पर्यवेक्षक के सामने ही प्रश्न पत्र खोले गए। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने ब्लाक संसाधन केंद्र में बचे हुए पेपर व अन्य सामग्री जमा की।
विज्ञापन

-
जिले में अव्वल आने की उम्मीद:

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य राज सिंह यादव ने इटैडा, रोजा जलालपुर और रोजा याकूबपुर विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से प्रश्न पत्र और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बारे में शिकायत नहीं आई। उम्मीद है कि प्रदेश में सबसे अच्छा परिणाम जिले के छात्रों का ही आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें