नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में आयोजित रन भूमि वीकडे टूर्नामेंट का लीग मैच रद्द हुआ। यह लीग मैच रॉयल फाल्कन्स और व्हाइट वॉकर्स के बीच खेला जाना था। पहली पारी खेलने उतरी रॉयल फाल्कन्स ने सात गेंद खेलकर एक विकेट के नुकसान पर आठ रन बनाए। इसके बाद भारी बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा। आयोजकों ने बताया की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।