नोएडा (संवाद)। सेक्टर-134 स्थित खालसा क्रिकेट मैदान में केसीजी वीकडे नाइट टूर्नामेंट का लीग मैच हुआ। बुधवार रात को हुए इस मैच में एनसीआर स्ट्राइकर्स ने रक्षक इलेवन को 6 विकेट से हराया। पहली पारी में रक्षक इलेवन ने 10 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनसीआर स्ट्राइकर्स ने 4 विकट के नुकसान पर 19वें ओवर में जीत दर्ज की। एनसीआर स्ट्राइकर्स के मुकुल खेत्रपाल ने नाबाद 64 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। यूसुफ बेस्ट बोलर बने।