फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्राईफ्रूट्स घोटाले के मास्टर माइंड के कुर्क होंगे गिरवी रखे 30 लाख के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राईफ्रूट्स घोटाले के मास्टर माइंड के कुर्क होंगे गिरवी रखे 30 लाख के आभूषण
विज्ञापन


गुरुग्राम स्थित फ्लैट और कुछ अन्य आभूषण पहले ही जब्त कर चुकी है पुलिस
आरोपी ने मुथूट फाइनेंस की अलग-अलग शाखा में गहने रखकर लिया था लोन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने ड्राईफ्रूट्स घोटाले के मास्टरमाइंड मोहित गोयल की 30 लाख के आभूषण कुर्क करने का आदेश दिया है। मोहित के गुरुग्राम सेक्टर-65 स्थित फ्लैट और कुछ अन्य आभूषण पहले ही कुर्क किए जा चुके हैं। अब आरोपी के मुथूट फाइनेंस की अलग-अलग शाखा में गिरवी रखे 30 लाख के गहने कुर्क किए जाएंगे।
निरीक्षक सतेंद्र ने बताया कि मोहित समेत अन्य आरोपियों ने सेक्टर-62 में दुबई ड्राईफ्रूट्स एंड स्पाइसेज नामक कंपनी खोली थी। कंपनी के कार्यालय में बैठकर आरोपी देश-विदेश के लोगों से संपर्क कर ड्राईफ्रूट्स के ऑर्डर देते थे। शुरुआत में विक्रेताओं को समय पर भुगतान किया जाता था। इसके बाद अधिक माल खरीदने के बाद आरोपियों ने भुगतान रोक दिया। आरोपियों ने इस तरह करोड़ों रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने घोटाले में शामिल आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया। मोहित और रिशु सिंह के नाम मुथूट फाइनेंस की अलग-अलग ब्रांचों में आभूषण गिरवी रखकर लोन भी लिया गया था। आरोपियों ने नोएडा के सेक्टर-18 शाखा में 56 ग्राम, होशियारपुर में 41 ग्राम, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 42 ग्राम आभूषण गिरवी रखकर लोन लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें