I- इग्नू और भारतीय थल, जल और वायु सेना के साथ समझौताI
I-IIऑर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में कोर्स चयन का विकल्प I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) शैक्षणिक सत्र 2023-24 से तीनों भारतीय सेनाओं के अग्निवीरों को कौशल आधारित स्नातक प्रोग्राम की पढ़ाई का मौका देने जा रहा है। इग्नू प्रशासन का मंगलवार को भारतीय थल (आर्मी), जल (नेवी)और वायु सेना (एयरफोर्स) के साथ पढ़ाई करवाने को लेकर समझौता हुआ है। इसके तहत इग्नू अग्निवीरों को ऑर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में कोर्स की पढ़ाई का विकल्प देगा। I
Iइग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अग्निवीरों को बैचलर ऑफ ऑर्ट्स (बीएएएस) एप्लाइड स्किल, बैचलर ऑफ ऑर्ट्स (बीएएएसएमएसएमई) एप्लाइड स्किल, एमएसएमई, बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीसीआएमएएस) एप्लाइड स्किल, बैचल ऑफ साइंस (बीएससीएएस)एप्लाइड स्किल कोर्स में पढ़ाई का विकल्प मिलेगा। यह स्नातक कौशल विकास आधारित कोर्स होंगे। कोर्स कुल 120 क्रेडिट होंगे, जिसमें से कोर्स के 60 क्रेडिट रहेंगे। यानि उम्मीदवार को इस पढ़ाई के माध्यम से 60 क्रेडिट हासिल करने होंगे। जबकि 60 क्रेडिट उसे सेना में नौकरी के दौरान कौशल आधारित शिक्षा से प्राप्त करने होंगे। अग्निवीरों के इन कौशल आधारित कोर्स को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कौशल विकास शिक्षा को मंजूरी देने वाली संस्था नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) से भी मान्यता प्राप्त है। I