फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर कप सीजन-3 : मंगलम राइडर ब्ल्यू ने दोनों मुकाबले जीते

विज्ञापन
विनोदी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक आशु यादव. स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बिचपुरी। मघटई स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से मास्टर कप सीजन-3 शुरू हुआ। दूसरे दिन रविवार को हुए दोनों मैचों में मंगलम राइडर ब्ल्यू ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


आयोजक आशु यादव ने बताया है कि पहले मैच में द एडवोकेट क्रिकेट क्लब के कप्तान सौरभ गौतम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मंगलम राइडर ब्ल्यू ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। केके चौधरी ने 69, कुलविंदर बग्गा ने 45 रन बनाए। द एडवोकेट क्लब की ओर से राकेश चाहर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द एडवोकेट क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विजय चौहान ने 47 और प्रतीक माहेश्वरी ने 24 रन बनाए। मंगलम राइडर ब्ल्यू की ओर से केके. चौधरी ने 5 विकेट झटके। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरे मैच में मंगलम राइडर ब्ल्यू के कप्तान हरवीर सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 193 रन बनाए। कुलविंदर बग्गा ने 59 और पवन सिकरवार ने 42 रन बनाए। तनश वॉरियर्स की ओर से कप्तान अशांक गुप्ता ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तनश वॉरियर्स 20 ओवरों में 8 विकेट पर 179 रन ही बना सकी। टीम की ओर से केके इंदौलिया ने 59 और सौरभ मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। मंगलम राइडर ब्ल्यू से प्रो. एमपी सिंह और विनोदी ने 3-3 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए विनोदी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के दौरान एसएम दुबे, अंकुर भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें