नोएडा की एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। वहीं दूसरा हादसा
दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार को एक हादसा सामने आया है। सेक्टर 75 स्थित एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग सेक्टर 75 IVY काउंटी सोसाइटी में बताई जा रही है। आग इतनी भयंकर है कि आग की लपटें ऊपर की ओर बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ नोएडा सेक्टर 52 के शर्मा मार्केट में आग की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
Noida, Uttar Pradesh: A fire broke out at Ivy County Society in Sector-75. The fire quickly escalated within a short time. Fire brigade and police teams reached the spot and are working to bring the blaze under control. No casualties have been reported so far and more details are… pic.twitter.com/4dhmOaDg5G
आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में आग से हड़कंप
नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
नोएडा में फ्रीज का कंप्रेशर फटने से आग
वहीं दूसरी तरफ नोएडा में आग की एक और घटना सामने आई है। नोएडा सेक्टर 52 के शर्मा मार्केट में फ्रीज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। घटना दुकान के अंदर हुई है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है।