फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लास्टिक कंपनी और गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-6 व फेज-टू में हादसे, 11 दमकल वाहनों की मदद से बुझाई आग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर प्लास्टिक कंपनी व प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। हालांकि, किसी भी हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सेक्टर-6 व फेज टू में हुए हादसे के बाद दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या चिंगारी से आग लगने की बात सामने आ रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे सेक्टर-6 की प्लास्टिक रिसाइक्लिंग कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दो दमकल वाहनों को भेजा गया। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल रही थी। इसलिए फायरकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा के लिए बगल की कंपनियों पर भी पानी का बौछार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसके बाद फेज-टू के सेक्टर-80 के ककराला कॉलोनी में रविवार दोपहर करीब दो बजे प्लास्टिक और कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। हादसे की वजह से काला धुआं आसमान में फैल गया, जो 5-6 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन आग बुझाने में उनके असफल होने पर छह और गाड़ियों को भेजा गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम कॉलोनी के बीचों-बीच बना है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दोनों हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें