फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी से की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
-पलवल-रसूलपुर रोड पर हुई वारदात, मारपीट कर मोबाइल लूटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला पलवल-रसूलपुर रोड का है, जहां रोनिजा गांव के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने शोरूम के सुरक्षाकर्मी को रोककर उसके साथ मारपीट की और नकदी सहित मोबाइल व बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रसूलपुर गांव निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पलवल स्थित टाटा सी मोटर्स शोरूम में सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्यरत है। 16 जनवरी की रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह रोनिजा गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचा, तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसकी स्कूटी के आगे बाइक अड़ाकर उसे जबरन रोक लिया। चारों बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे और उनकी बाइकों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर बैग में रखे 14 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नहर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। थाना कैंप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें