फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी, सास समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। रेलवे रोड स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में रेलवे स्टेशन मास्टर ने मारपीट करने की घटना में पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि संदीप कुमार स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। वह तुलसी विहार कॉलोनी में किराये का मकान लेकर रह रहे हैं। 5 नवंबर को उनका साला प्रवीण, उसका दोस्त चंद्रपाल, सास मनोहरी देवी और पत्नी प्रिया मकान पर पहुंची। अभद्रता का व्यवहार कर गाली-गलौज करने लगी। जब गाली देने से मना किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोग घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल से उपचार करने के बाद पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें