ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली बिग क्रिकेट लीग में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रहे मार्टिन गुप्टिल खेलेंगे। लीग में वह साउदर्न स्पार्टंस टीम की कप्तानी करेंगे। लीग का आयोजन 11 मार्च से होगा। आयोजक इसकी तैयारी कर रहे हैं। इस लीग में जिले के उभरते क्रिकेटरों के साथ-साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सितारे भी हिस्सा लेंगे। बिग क्रिकेट लीग के फाउंडर चेयरमैन व पूर्व क्रिकेट आरपी सिंह ने कहा कि इस बार की लीग में प्रतियोगिता और रोमांच का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में और बढ़ाया गया है। गुप्टिल की मौजूदगी न केवल लीग की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगी, बल्कि दर्शकों के लिए भी चौके-छक्कों और आक्रामक बल्लेबाजी का रोमांच सुनिश्चित करेगी।