विवाहिता से मारपीट, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
दादरी संवाद। रूपवास गांव के पास एक कॉलोनी में विवाहिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। छत से फेंकने व जलाकर जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता ने दो महिला समेत पांच के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव के पास एक कॉलोनी बसी है, जिसमें नीतू परिवार के साथ रहती है। 12 अगस्त की दोपहर विवाहिता घर पर काम कर रही थी, तभी सास, पति व अन्य परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी। विवाहिता ने सास, ननद, पति समेत पांच के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।