फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिमरावट गांव में नाबालिग की शादी रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झिमरावट गांव में नाबालिग की शादी रुकवाई
विज्ञापन

नूंह/पिनगवां। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने पिनगवां खंड के झिमरावट गांव में 14 वर्षीय नाबालिग की शादी रुकवाई। उन्होंने परिजनों से हलफनामा भी लिया और भविष्य में ऐसा प्रयास करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मधु जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि झिमरावट गांव में एक नाबालिग की शादी कराई जा रही है। वह टीम के साथ गांव में पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवाई। उन्होंने बताया कि बरात पलवल जिले से आनी थी। उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों को समझाया गया है, वहीं भविष्य में ऐसा प्रयास करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मधु जैन ने बताया कि इस सीजन में अब तक आधा दर्जन नाबालिगों की शादियां रुकवाई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के आसपास नाबालिग की शादी कराने का प्रयास किया जा रहा है तो उसकी सूचना बाल हेल्प लाइन नंबर 1098 पर दें, ताकि ऐसा होने से रोका जा सके। लोगों से आह्वान किया कि अपने बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर ऐसी बुराइयों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें