फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्र के लिए सजा बाजार, ग्राहकों बढ़ी चहल पहल

Sun, 21 Sep 2025 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवरात्र के लिए दुकानदारों ने पहले से ही तैयारियां करते हुए दुकानों पर सामान सजा दिया है। चुनरी, वस्त्र, माला, मुकुट की बिक्री जोरों पर चल रही है। इसके अलावा भोग व खाद्य सामग्री की मांग अधिक है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में दुकानों पर पूजा व व्रत के दौरान प्रयोग होने वाली सामग्रियों की खरीदारी शुरू हो गई है। शाम होते ही इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ हो रही है। लोग पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोरी, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी, कपूर आदि सामग्री खरीद रहे हैं। बाजार में सिंघाड़ा, कुट्टू का आटा, तिनी का चावल, मूंगफली, साबूदाना, फल, व्रत के अन्य सामान की भी दुकानें सज गई हैं। शहर के शहजादपुर बाजार स्थित पूजन समाग्री विक्रेता दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि पूजा व व्रत के दौरान प्रयोग होने वाली सामग्री की खरीदारी हो रही है। उनके यहां माता को चढ़ाई जाने वाली चुनरी 10 रुपये से लेकर गोटा व सितारा लगी 300 रुपये तक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें