मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में आयोजित मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते सीड
गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस जिले के सातों तहसील में आयोजित हुआ। इस दौरान 239 शिकायती प्राप्त आए। इसमें से मौके पर सिर्फ 28 का ही निस्तारण हो पाया। मुहम्मदाबाद में आयोजित मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने फरियादियों के प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई की। इस दौरान यहां आए 63 प्रार्थना पत्र में छह का निस्तारण हुआ। साथ ही सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करें। वहीं सदर तहसील में 31 प्रार्थना पत्र में चार, सेवराई में 21 में तीन, जखनियां में 49 में मात्र तीन प्रार्थना- पत्र का ही निस्तारण हुआ। कासिमाबाद में 31 प्रार्थना पत्र में सात, सैदपुर में 20 में दो, जमानिय में 24 में तीन प्रार्थना- पत्रों का ही निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि शेष शिकायतों का संबंधित अधिकारी समय से निस्तारण करें। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों निर्देश दिया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है, ऐसे में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएं जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी।