फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल प्ले में मरोड़ा की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खंड प्रारंभिक शिक्षा संस्थान (बाइट) नगीना में नेशनल रोल प्ले एवं फोक डांस खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरोड़ा की टीम रोल प्ले में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडीखेड़ा फोक डांस में प्रथम रहा। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को डॉ. संजय कुमार ने सर्टिफिकेट देकर के सम्मानित किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडीखेड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरोड़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना आदि की टीमों ने भाग लिया। प्रोग्राम एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम की पॉपुलेशन सेल के अंतर्गत व गेटी फिरोजपुर नमक के द्वारा आयोजित कराया गया। स्टेट कोऑर्डिनेटर डीएन डबास, जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम का उद्देश्य समाज में फैली हुई बुराइयों का अंत करना, किशोर अवस्था में क्या-क्या चुनौतियां आती हैं। भ्रूण हत्या को खत्म करने के लिए छात्रों को जागरूक किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 30 नवंबर जेबीटी संस्थान फिरोजपुर नमक में जिला स्तर के रोल प्ले व फोक डांस के लिए आमंत्रित किया। मौके पर बाइट नगीना से हिंदी प्रवक्ता डॉक्टर माजिद खान, मांडीखेडा स्कूल प्राचार्य शेर मोहम्मद, प्राचार्य कृष्ण कुमार, प्रवक्ता नीतू अग्रवाल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें