फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटो जीपी : मार्कों बैसेकी ने झटकी मोटो जीपी भारत की पहली पोल पोजीशन, फाइनल आज

Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

इटली के मार्को बैसेकी ने मोटो जीपी भारत की पहली पोल पोजीशन हासिल कर ली है। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) ट्रैक पर शनिवार को आयोजित क्वालिफाइंग रेस में 1:43:947 मिनट का समय निकालते हुए पहले नंबर पर रहे।
विज्ञापन
मोटो जीपी बाईक रेसमें आज के विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के मार्को बैसेकी ने मोटो जीपी भारत की पहली पोल पोजीशन हासिल कर ली है। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) ट्रैक पर शनिवार को आयोजित क्वालिफाइंग रेस में 1:43:947 मिनट का समय निकालते हुए पहले नंबर पर रहे। दूसरे नंबर पर स्पेन के जे मार्टिन रहे और तीसरे नंबर पर इटली के मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांचेस्को बन्याया रहे। देश में पहली बार हो रही मोटो जीपी के मुकाबले को देखने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग बीआईसी पहुंचे। रविवार को मोटो जीपी का खिताबी मुकाबला होगा।

विज्ञापन


बीआईसी ट्रैक पर मोटो जीपी के दूसरे दिन क्वालिफाइंग-1 और क्वालिफाइंग-2 के मुकाबले हुए। इसके अलावा मोटो-2 और मोटो-3 के भी क्वालिफाइंग मुकाबले हुए। शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन में इटली के मार्को बैसेकी का दिन खराब रहा था। वह रेस पूरी नहीं कर पाए थे। इस वजह से शनिवार की मोटो जीपी क्वालिफाइंग-1 में हिस्सा लेना पड़ा। शनिवार को उन्होंने दोनों ही क्वालिफाइंग मुकाबले में लैप का सबसे कम समय निकालकर सबको पछाड़ दिया। बैसेकी ने पहली क्वालिफाइंग में 1:45:9900 मिनट का समय निकाला। वहीं एम मार्क्वेज दूसरे और बी बाइंडर तीसरे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाइंग-2 रेस के लिए चयनित हुए।

दोपहर में बारिश के कारण लगभग 1 घंटे का समय बाधित रहा। मोटो जीपी क्वालिफाइंग रेस-2 में भी मार्को का फार्म बरकरार रहा। इटली के राइडर ने ट्रैक पर अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए लैप में 1.45.3980 का समय निकाला। इस दौरान लूका मारिनी और होंडा टीम के जॉन मीर ने उनको कड़ी टक्कर दी। अभ्यास सत्र और क्वालिफाइंग सत्र के आधार पर बेहद रोमांचक मुकाबले में जॉर्ज मार्टिन को पछाड़ते हुए उन्होंने मोटो जीपी भारत की पहली पोल पोजीशन हासिल कर ली। मार्टिन पोल पोजीशन के लिए उनसे 0.043 सेकेंड पीछे रहे।
विज्ञापन


आज फाइनल में पहली पंक्ति में रहेगी डुकाटी बाइक सवारों की तिकड़ी
रविवार को होने वाले मोटो जीपी फाइनल में डुकाटी बाइक सवारों की तिकड़ी पहली पंक्ति में रहेगी। रेस में अव्वल आने और पूर्व के नंबरों के आधार पर पोल पोजीशन पर रहने वाले मार्को बैसेकी पहली पंक्ति में हाेंगे। वहीं जॉर्ज मार्टिन और विश्व नंबर एक फ्रांचेस्को बन्याया भी पहली पंक्ति में रेस की शुरुआत करेंगे। दूसरी पंक्ति में डुकाटी के ही बाइक सवार लूका मारिनी और होंडा टीम के जॉन मीर पर सभी की निगाहें रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें