उरई। त्योहार पर भी ट्रेनों की चाल में सुधार नहीं हुआ। गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें देरी से आने के कारण यात्री परेशान हुए। कई ट्रेनें देर से आईं तो दानापुर स्पेशल 30 मिनट पहले पहुंची।
बुधवार को पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे एक्सप्रेस (12103) एक घंटा 10 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) 45 मिनट, मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12173 एक घंटा 14 मिनट लेट रही। चेन्नई से लखनऊ जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस (16093), डेढ़ घंटा, मुंबई से बनारस जाने वाली त्योहार स्पेशल (04225) भी एक घंटा 40 मिनट, ग्वालियर से बरौनी छपरा मेल एक घंटा 25 मिनट देर से आई।
दानापुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 09094 अपने निर्धारित समय दोपहर तीन बजकर दस मिनट से स्थान पर दोपहर 2 बजकर 40 मिनट यानी 30 मिनट पहले आ गई। इसे उरई स्टेशन पर रोक दिया गया। निर्धारित समय पर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि अब ट्रेनों की चाल में सुधार हो रहा है। (संवाद)