फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्र में खूब खरीदे फ्लैट-प्लॉट, 6,000 हुईं रजिस्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य दिनों के मुकाबले 20 से 30 प्रतिशत रजिस्ट्री बढ़ी, दिवाली तक बढ़ेगा आंकड़ा
विज्ञापन


सुशील पांडेय
नोएडा। नवरात्र में करीब छह हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई। इनमें फ्लैट, प्लॉट, फैक्टरी, कार्यालय और कोठियां शामिल हैं। इस दौरान नए फ्लैटों की बुकिंग भी हुई। सबसे अधिक रजिस्ट्री ग्रेटर नोएडा में हुई है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को काफी फायदा हुआ। दिवाली तक इस आंकड़े के बढ़ने की उम्मीद है।
दरअसल, त्योहारी सीजन में लोग नई संपत्तियों की बुकिंग के अलावा रजिस्ट्री आदि भी कराना पसंद करते हैं। यही वजह है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा में इस बार रजिस्ट्री की संख्या में करीब 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। रेडी टू मूव फ्लैटों की बुकिंग के अलावा रजिस्ट्री का भी काम हुआ। कहीं-कहीं निर्माणाधीन परियोजनाओं में फ्लैटों की बुकिंग लोगों ने कराई।
विज्ञापन


ग्रेनो में सबसे अधिक रजिस्ट्री
रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नवरात्र के दौरान नोएडा में रोजाना औसतन 125, दादरी में 300, ग्रेटर नोएडा में 200 और जेवर में 100 रजिस्ट्रियां हुईं। नोएडा के मुकाबले ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट, दादरी और जेवर में संपत्तियों की कीमत कम है। यही वजह है कि इन क्षेत्रों में अधिक रजिस्ट्रियां हुईं। नोएडा में री-सेल का काम तेज है। यहां संपत्तियों की कीमत आसमान छू रही है। जिन पुरानी परियोजनाओं के फ्लैट अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के अधीन आ रही हैं। इनमें बकाया नहीं चुकाने की वजह से रजिस्ट्री का काम धीमा है। जहां-जहां बिल्डरों ने पैसे जमा किए हैं। वहां रजिस्ट्री की अनुमति है।

नोएडा-ग्रेनो वेस्ट में फ्लैट तो दादरी-जेवर में प्लॉट खूब खरीदे
रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में अलग-अलग परियोजनाओं में फ्लैटों की बुकिंग अधिक हुई है। दादरी-जेवर में प्लॉट में लोगों ने अधिक दिलचस्पी दिखाई है। इस क्षेत्र में अभी ग्रुप हाउसिंग की परियोजनाएं कम हैं या फिर न के बराबर है। दूसरी ओर जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में जमीन लेने में लोग ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस वजह से भी यहां बुकिंग और रजिस्ट्री अधिक हो रही हैं।

अभी और बढ़ेगा आंकड़ा
गौड़ समूह के चेयरमैन मनोज गौड़ ने बताया कि नवरात्र के दौरान करीब 200 फ्लैटों की बुकिंग हुई। इसके अलावा कुछ लोग धनतेरस और दिवाली के समय बुकिंग कराने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान पुरानी बुकिंग की रजिस्ट्री भी हुई। निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग ने बताया कि उनकी परियोजना निराला एस्टेट, निराला ट्रायो और निराला गेटवे में करीब 100 बुकिंग हुई। इसी तरह से दिवाली के लिए भी लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

निंबस ग्रुप के सीईओ साहिल अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में बेहतर जा रहा है। निम्बस दा पाम विलेज में भुगतान के लिए अलग-अलग ऑफर दिया गया है। मिगसन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी ने बताया कि जीएसटी में कमी और कम ब्याज दरों की वजह से खरीदारों का रुझान बढ़ा है। एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में आवासीय और कमर्शियल परियोजनाओं में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें