दादरी (संवाद)। गुरु नानक जयंती पर सामाजिक संगठन उम्मीद ने दुजाना पब्लिक स्कूल बादलपुर में बढ़ता प्रदूषण, घटती सांसें थीम पर एक भाषण प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, प्रेम और लगाव की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानसी, द्वितीय स्थान दीपांशी और तृतीय स्थान प्रज्ञा ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर, राहुल नागर, अरुण प्रधान, कपिल प्रधान आदि मौजूद रहे।