दादरी (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के दादरी बाईपास वर्कशॉप के सामने से कार के दो बैटरी टर्मिनल काटकर चोरी कर लिए गए। घटना के एक सप्ताह बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बादलपुर गांव निवासी प्रशांत नागर की कार रिजवान चलाता है। रिजवान कार को लेकर 29 अक्टूबर को दादरी बाईपास पर लीलैंड वर्क शॉप पर गए थे। वहां कार खड़ी कर वर्कशॉप में चले गए। जब वापस आए तो दोनों टर्मिनल काटकर चोरी हो चुके थे। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।