फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मनोज तिवारी ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने यमुना विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं और गैर-राजनीतिक लोगों को आपातकाल से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र की हत्या की थी। आपातकाल लगाना सिर्फ राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला था। उस समय जनसंघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों को जेलों में डालकर यातनाएं दी गईं और अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली गई।
विज्ञापन

कांग्रेस ने न्यायपालिका के निर्णय से बौखलाकर पूरे देश को जेल बना दिया। इंदिरा गांधी की नीतियों के खिलाफ खड़े होने वाले पत्रकार, नेता और यहां तक कि सरकार के सहयोगी भी कैद किए गए। यह भारत के लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आपातकाल के उस भयावह सच को याद रखें और कांग्रेस की वैचारिक विरासत को नकारें। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यूके चौधरी, मास्टर विनोद कुमार, पूनम चौहान, सचिन मावी, आनंद त्रिवेदी, संजीव चौधरी, जगत नारायण गुप्ता, अमर राय और दीपक चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें