66.....दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के जिलास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मनोहर
करनाल। वीरवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया जिसमें पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने अपनी जेब से 15 हजार रुपये दिए और टीबी रोगियों के लिए निक्षय मित्र बने। इसी राशि से उन्होंने पांच टीबी मरीजों को छह महीने तक पोषक तत्व युक्त आहार उपलब्ध कराने का भरोसा देते हुए उन्हें गोद लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि टीबी मरीजों की मदद करना समाज का जिम्मा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे टीबी रोगियों की जल्दी से रिकवरी होगी और उनका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। संवाद