फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझावली पुल : अब चार लेन की बनेगी सड़क, 65.50 करोड़ का बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने दी मंजूरी, 1.7 किमी की नई सड़क बनेगी और 3.2 किमी पुराने मार्ग को चौड़ा किया जाएगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मंझावली पुल की एप्रोच सड़क का निर्माण एक कदम आगे बढ़ गया है। शासन ने बजट को स्वीकृति दे दी है। 65.50 करोड़ से 4.9 किमी लंबी चार लेन की सड़क का निर्माण होगा। अभी 4.9 में से 3.2 किमी सड़क बनी है लेकिन 2 लेन की है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए जमीन खरीदने के साथ टेंडर प्रक्रिया भी चल रही है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच मंझावली गांव के पास यमुना नदी पर पुल बनाया गया है ताकि दोनों शहरों के लोगों को नया रास्ता मिल सके लेकिन मुआवजा दर पर किसानों के साथ विवाद के कारण ग्रेटर नोएडा में 10 वर्ष पुल को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण रुका रहा। जनवरी में किसानों की सहमति पर 3,720 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा तय किया गया।
विज्ञापन

50 फीसदी जमीन हुई है अधिग्रहित
शासन से बजट जारी होने के बाद मुरसदपुर, अफजलपुर, जगनपुर और अट्टा गुजरान गांव की कुल 68,000 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह अभी 50 प्रतिशत ही पूरी हुई है। 40 किसानों से जमीन ली जानी है। अब शासन ने ग्रेटर नोएडा में बनने वाली पुल की एप्रोच रोड की स्वीकृति दे दी हैं। पीडब्ल्यूडी को सड़क बनाने की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन

4.9 किमी लंबी सड़क बनेगी
पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता कंचन वर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में 4.9 किमी लंबी सड़क बनेगी। इसमें से 1.7 किमी नई और 3.2 किमी पुरानी सड़क को चार लेन का किया जाएगा। सड़क की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। किसानों से जमीन खरीदने की कार्रवाई भी पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें