फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला: सीबीआई जांच में नए अधिकारी शामिल, जांच की गति हुई तेज

Thu, 25 Sep 2025 02:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावामंडी (भिवानी)। मनीषा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई को अब तक 22 दिन हो चुके हैं लेकिन नए अधिकारियों के शामिल होने से जांच की गति पहले से तेज हो गई है। पहले सात और अब चार नए अधिकारी जांच में शामिल होने के बाद 11 सदस्यीय टीम बन गई है जिसने गवाहों से पूछताछ और घटना स्थल का मुआयना कर जांच को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

तीन सितंबर से सीबीआई की टीम मनीषा मौत मामले में जांच में लगी हुई है। टीम ने हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार 22 दिनों की जांच में मनीषा के परिजन, प्ले स्कूल संचालक, नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन, खाद बीज विक्रेता, खेत के मालिक और चश्मदीद चरवाहे से पूछताछ की जा चुकी है। नए अधिकारी दिल्ली से भिवानी पहुंचे हैं और मामले की जांच को तेज करने व दिशा देने में जुटे हैं।

दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का नहीं हुआ खुलासा
सीबीआई ने दिल्ली एम्स में मनीषा की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है। अधिकारी इस रिपोर्ट में मनीषा की मौत के कारणों को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों की राय जानकर एक-एक कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। नए चार अधिकारी भी गवाहों से पूछताछ कर चुके हैं। इसके अलावा सीबीआई ने मनीषा जहां छोटे बच्चों को पढ़ाती थी उस प्ले स्कूल और नर्सिंग में दाखिला लेने के लिए इच्छुक कॉलेज में भी जांच की है।
विज्ञापन


जांच अभी भी एक ही धूरी पर
मनीषा 11 अगस्त से लापता थी और 13 अगस्त को उसका शव सिंघानी नहर के पास मिला। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री ने मामला सीबीआई को सौंपा। तीन सितंबर से सीबीआई जांच में जुटी है लेकिन यह जांच एक ही धूरी पर घूम रही है। सीबीआई बार-बार उन्हीं लोगों से पूछताछ कर रही है जिनसे एसआईटी पहले पूछताछ कर चुकी है। जांच के दायरे में ढिगावामंडी की दो लाइब्रेरी भी शामिल हैं जहां जांच की गई लेकिन मौत से जुड़ा कोई नया एंगल सामने नहीं आया।

बुधवार को इलाके में नहीं दिखी सक्रियता
सीबीआई टीम तीन सितंबर से भिवानी के रेस्ट हाउस में डेरा डाले हुए है। बुधवार को टीम सिंघानी और ढिगावामंडी क्षेत्र में सक्रिय नहीं रही हालांकि शाम को सीबीआई की गाड़ी तोशाम बाईपास क्षेत्र में कुछ देर देखी गई। अधिकारी रेस्ट हाउस में ही अब तक जुटाए गए पहलुओं की जांच में मंथन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें