फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मणिलाल साबरीमला की रचनाओं ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित कला धाम सोसाइटी में मणिलाल साबरीमला की रचनाओं का रेनुका आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सेवानिवृत्त निदेशक भारतीय मॉडर्न आर्ट गैलरी डॉ राजीव लोचन ने किया। यह प्रदर्शनी 19 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

रेनुका आर्ट गैलरी के निदेशक खुशीराम ने बताया कि मणिलाल साबरीमला का जन्म और पालन-पोषण प्रसिद्ध मंदिर साबरीमला के निकट हुआ। उन्हें चित्रकला और पेंटिंग में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त हैं। वह 2001 से पेशेवर कलाकार के रूप में अपनी रचनाएं कर रहे हैं। अब तक उन्होंने विश्वभर में 30 सोलो प्रदर्शनी आयोजित की हैं। उन्होंने बताया कि 2015 से मणिलाल साबरीमला विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित रचनाए कर रहे हैं, जैसे मानव चेतना और मानसिक पीड़ा। इन अवधारणाओं को मुख्य रूप से माइक्रॉन ब्लैक पेन से कैन्सन पेपर पर चित्रित किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें