जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सोमवार रात नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। लगभग 200 गोवंश आश्रित पाए गए। डीएम ने पाया कि शीत ऋतु के मद्देनज़र आश्रय स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी नहीं की गई हैं। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर शीघ्र आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मृत गोवंश का समय से निस्तारण न होने और अन्य व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।