फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मांडीखेड़ा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को किया जा रहा रोहतक व जयपुर रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। अल-ऑफिया हॉस्पिटल मांडीखेड़ा नल्हड़ (नूंह) में न्यूरोसर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए रोहतक और जयपुर जैसे बड़े शहरों में रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



समाजसेवी मोहम्मद उस्मान गुर्जर नंगला ने बताया कि ओमान के बादशाह की मदद से बने इस अस्पताल से लोगों को सस्ता और समय पर इलाज मिलने की उम्मीद थी, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण यह सपना अधूरा रह गया है।समाजसेवी शमीम साकरस, शिव मंदिर प्रधान अनिल कुमार गोयल, नगर पार्षद गौरव जैन, महेंद्र कौशिक, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक गुर्जर व रमेश कामरा सहित अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल में अक्सर छोटी बीमारी के मरीजों को भी बाहर रेफर कर दिया जाता है। इससे गरीब मरीजों को आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन



सरकार से सुविधाएं बढ़ाने की मांग :

क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि फिरोजपुर झिरका अस्पताल और मांडीखेड़ा अस्पताल सहित जिले के सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। उनका कहना है कि नूंह को जिला बने 21 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी यहां के लोग बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रहे हैं।


लंबे समय से जमे डॉक्टरों पर सवाल :

सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया कि कई चिकित्सक 10-20 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। उन्होंने पांच वर्ष से अधिक समय से एक ही जगह पर तैनात डॉक्टरों के तबादले की मांग की है।
विज्ञापन




वर्जन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप मेहता ने बताया कि जिले में न्यूरोसर्जन उपलब्ध नहीं है, जबकि कार्डियोलॉजिस्ट को पीपी मोड पर लिया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें