मैनेजर पर बैंक्वेट हाल में आग लगाने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-I थाना क्षेत्र स्थित रामा बैंक्वेट हाल में मैनेजर पर आग लगने का आरोप लगाया गया है। सुत्याना गांव स्थित बैंक्वेट हाल के मालिक अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि 26 व 27 अगस्त की दरमियानी रात उनके यहां ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत अभिषेक राय ने जानबूझकर बैंक्वेट के मेन हाल में आग लगा दी। घटना की पूरी फुटेज बैंक्वेट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो उनके पास मौजूद है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो